फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को ठंड ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

Mon, 25 Jan 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद सहित एनसीआर में रविवार को सबसे ज्यादा ठंड रही। सर्दी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मैदानों में चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम .7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के अंतिम हफ्ते में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय होंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक गाजियाबाद में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के चलते रविवार को दृश्यता 25 मीटर रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों की दोपहर भी ठंडी रह रही है।

वहीं बीते पांच साल में दिल्ली एनसीआर का 24 जनवरी के दिन अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 सेल्सियस और इससे अधिक रहा है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पूर्वी हिस्से से लेकर सटे अफगानिस्तान पर सक्रिय हो गया है। 26, 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश/बर्फबारी हो सकती है।

इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय होगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में सुबह और रात में कोहरा जारी रह सकता है। ठंड से निजात के आसार नहीं है।
विज्ञापन


24 जनवरी को पांच साल का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2015 20 10
2014 20 11
2013 20 6
2012 23 7
2011 23 7
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें