फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का सबसे सर्द दिन रहा संडे, सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा अधिकतम तापमान

Mon, 26 Dec 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली की सर्दी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में शनिवार तो रविवार को हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश व बर्फबारी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगह हुई हल्की बारिश का असर एनसीआर में दिखाई दिया।
विज्ञापन


दिनभर कोहरे ने सूरज को घेरे रखा जिससे दिन के तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। रविवार को  इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। अगले दो दिन दिन का मौसम कुछ ऐसा ही बना रहने की भविष्यवाणी मौसम वैज्ञानिकों ने की है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में कुछ जगह तो पश्चिम यूपी में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा रहा। सुल्तानपुर और लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर से नीचे रहा तो अमृतसर, हिसार, बरेली और बहराइच में दृश्यता 500 मीटर के आसपास रही।
विज्ञापन


हालांकि सुबह थोड़ी देर हल्की धूप निकली और फिर अचानक बढ़े कोहरे ने दिनभर सूरज को घेरे रखा। हवा में नमी की मात्रा 91-98 फीसदी के बीच रही और हवा भी बंद रही।
विज्ञापन

द‌िल्ली की सर्दी - फोटो : जी पॉल/अमर उजाला
पहाड़ों में गिरी बर्फ, मैदानी इलाकों में कुछ जगह हुई बारिश से बढ़ी नमी से दिनभर कोहरे ने सूरज को घेरे रखा। इससे अधिकतम तापमान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कई जगह सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ज्यादा नीचे दर्ज किया गया। उत्तराखंड में तीन से पांच डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। हालांकि जम्मू-कश्मीर और पूर्वी यूपी में सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में ज्यादातर जगह पश्चिम यूपी में कुछ जगह तो पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि ज्यादातर जगह सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे नीचे हरियाणा के नारनौल में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

क्या है भविष्यवाणी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम यूपी व पूर्वी यूपी में कुछ जगह मध्यम से घना कोहरा रहेगा। इसके बाद कोहरा छंटेगा। न्यूनतम तापमान में सोमवार को कुछ ऐसा ही रहेगा लेकिन मंगलवार से 2-3 डिग्री गिरावट आएगी। वहीं 28 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिससे जम्मू-कश्मीर में 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच हल्की बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें