फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा के मोबाइलों से मिले सुराग, बेटे से होगी पूछताछ

Tue, 03 Feb 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) को सुनंदा के मोबाइल फोनों से अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि मोबाइलों से कुछ चीजों को डिलीट किया गया है। इसके अलावा कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन


एसआईटी ने सुनंदा के तीनों मोबाइल को जांच के लिए फिर से गांधी नगर भेज दिया है। इससे पहले सुनंदा के मोबाइल फोन व लैपटॉप को दिसंबर में गांधीनगर जांच के लिए भेजा गया था।

दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी गुजरात में है और माना जा रहा है कि वह मोबाइल फोन की रिपोर्ट को साथ लेकर ही आए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि सुनंदा के फोन से शशि थरूर से विवाद के भी सबूत मिले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पुलिस ने शशि थरूर के मोबाइल फोन को भी जांच के लिए गांधीनगर भेजा है। महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस अधिकारी अब केस सुलझाने को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शशि थरूर के मोबाइल फोन को पहली बार जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा एसआईटी जल्द ही सुनंदा पुष्कर के बेटे शिव मेनन से पूछताछ  करेगी।

बताया जा रहा है कि सुनंदा पुष्कर का बेटा इस समय विदेश में है। उसे पूछताछ के लिए नोटिस भेज दिया गया है। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर के बेटे ने शुरू में ही बयान दिया था कि उसकी मां खुदकुशी नहीं कर सकती।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें