कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की जांच करने वाले एसडीएम एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी अपनी गोपनीय रिपोर्ट में इस नतीजे पर पहुंचे थे।
डीसीपी बीएस जायसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि घटनास्थल की जांच करने वाले वसंत विहार के एसडीएम आलोक शर्मा ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है।
इसके आधार पर उन्होंने सरोजिनी नगर के एसएचओ को इसे हत्या का मामला मानकर जांच आगे बढ़ाने का आदेश दिया था। एसडीएम शर्मा के निष्कर्ष के अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्पष्ट है कि यह हत्या का मामला है।
इसमें कहा गया था,‘मेरी जानकारी में इस मौत की वजह प्वाइजनिंग है। परिस्थिति जन्य साक्ष्य बता रहे हैं कि यह एल्प्राजोलम प्वाइजनिंग का केस है। शरीर पर मिले चोट के निशान मारपीट की वजह से हैं। सिर्फ चोट संख्या 10 इंजेक्शन की वजह है, जो ताजा है। जबकि चोट संख्या 12 दांत काटने के कारण लगी है।’
बता दें कि दिल्ली के पांच सितारा होटल 'द लीला' के कमरे में वर्ष 2014 को कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।