सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
उनके वकील ने बताया कि एसआईटी ने अपनी जांच में यह स्पष्ट लिखा है कि केस की जांच समाप्त हो गई है और उसमें उन्होंने किसी की पूछताछ के लिए गिरफ्तारी की जरूरत नहीं बताई है। ऐसे में कानून यह स्पष्ट कहता है कि अगर बिना किसी गिरफ्तारी के चार्जशीट फाइल होती है तो बेल नहीं टाली जा सकती।
वकील ने आगे कहा कि कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 4 जुलाई सुबह 10 बजे के लिए तय की है। बता दें कि पुलिस के चार्जशीट में शशि थरूर को सुनंदा की मौत का आरोपी बनाए जाने के बाद कोर्ट ने थरूर को 7 जुलाई को अदालत में पेश होने का समन भी भेजा है।