फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में 7 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Thu, 21 Feb 2019 04:03 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ सुनवाई सात मार्च तक स्थगित कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में पटियाला हाउस अदालत ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर पर दर्ज केस को आरोप पत्र व दस्तावेज निरीक्षण के बाद सुनवाई के लिए सत्र अदालत भेज दिया था। जिसके बाद 21 फरवरी को सुनवाई होनी थी। उसी की सुनवाई करते हुए आज इस मामले की सुनवाई 7 मार्च तक टाल दी गई।

एसीएमएम समर विशाल ने इसके साथ ही भाजपा नेता व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी को भी पिछली सुनवाई में खारिज कर दिया था। स्वामी ने इस मामले में अभियोजन की सहायता करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


केस की सुनवाई आज सांसद व विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए बनी विशेष अदालत में हुई। यहां अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष अपनी दलीलें पेश कीं। दिल्ली पुलिस ने करीब चार साल चली जांच के बाद 14 मई 2018 को सुनंदा के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के खिलाफ तीन हजार पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


अदालत ने इस पर संज्ञान लेने के बाद शशि थरूर को बतौर आरोपी पांच जून 2018 को समन जारी किया था। फिलहाल थरूर जमानत पर हैं।

गौरतलब है कि सुनंदा की मौत 17 जनवरी 2014 को होटल लीला के कमरे में हुई थी, लेकिन पुलिस ने इसके एक साल बाद 2015 में हत्या व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें