फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर मौत मामला: कोर्ट ने शशि थरूर को अमेरिका जाने की दी इजाजत

Tue, 30 Apr 2019 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शशि थरूर कोर राहत देते हुए राउज एवेन्यू अदालत ने उन्हें विदेश जाने की इजाजत दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली की एक अदालत ने शशि थरूर को  5 मई से 20 मई तक अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


ज्ञात हो थरूर ने विदेश यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में 14 मई, 2018 को शशि थरूर के खिलाफ तीन हजार पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। पुलिस ने उन पर दहेज प्रताड़ना व खुदकुशी के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।

राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने थरूर की अर्जी पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। शशि थरूर ने अर्जी दायर कर पांच से 20 मई के बीच अमेरिका जाने की अनुमति मांगी थी जिस पर कोर्ट ने उन्हें मंजूरी दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें