फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनंदा पुष्कर के बेटे ने कहा स्वामी ने जनहित याचिका नहीं पब्लिसिटी याचिका डाली है

Tue, 01 Aug 2017 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा डाली गई ज‌नहित याचिका पर आज सुनंदा के बेटे ने सवाल उठाया है।
विज्ञापन


सुनंदा पुष्कर के बेटे शिव मेनन के वकील ने आज कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि स्वामी द्वारा डाली गई याचिका जनहित याचिका नहीं बल्कि पब्लिसिटी याचिका(पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन नहीं बल्कि पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन) है।

इसके साथ ही शिव मेनन ने कोर्ट में एक आवेदन और डाला है जिसमें कोर्ट से गुजारिश की गई है कि वो सुनंदा मौत मामले में चल रही जांच को एक निश्चित समय में पूरा करने का निर्देश दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं राजनेता हूं मुझे पब्ल‌िस‌‌िटी की क्या जरूरत'

- फोटो : getty
अदालत की कार्रवाई के दौरान शिव मेनन के वकील की बातों का खंडन करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में अपनी दलील पेश की कि, 'उन्हें पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है।'

स्वामी ने कोर्ट में आगे कहा कि, मैं एक राजनेता हूं और एक सांसद भी हूं इसलिए मुझे पब्लिसिटी की कोई जरूरत नहीं है।

वहीं दूसरी ओर आज की कार्रवाई में अदालत ने दिल्ली पुलिस से उसकी छानबीन से संबंधित प्रश्न पूछे। Delhi Police was asked searching questions by the court today, they were on the mat: Subramanian Swamy #SunandaPushkar pic.twitter.com/PiNmhJEI3z — ANI (@ANI_news) August 1, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें