तापमान में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है। इससे लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा सताने लगा है। अचानक तेज गर्मी होने और तेज गर्म हवाओं के चलने से शरीर को नुकसान होता है।
तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होने पर शरीर का पानी बेवजह जलने लगता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। गर्मी में खानपान पर भी ज्यादा ध्यान देने की सिफारिश की जाती है।
रविवार का तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। इस सप्ताह तापमान केइसी स्तर पर बने रहने का अनुमान है। चिकित्सक डा. अविनाश शर्मा ने ये टिप्स दिए।
यह हैं लक्षण
सिर में तेज दर्द के साथ जी मिचलाना
शरीर का तपना और बुखार जैसी हालत
आंखों में जलन होना पानी का निकलना
शरीर में दर्द और सोने की इच्छा होना
उल्टी जैसी इच्छा होना और मुंह में पानी आना
त्वचा का झुलसना और पसीना आन
यह करें बचाव
खाना खाकर निकलंे भूखे पेट न रहें
ज्यादा खाना न खाएं और तले-भुने भोजन से बचें
पानी लगातार पीते रहें, खीरा-ककड़ी, तरबूज आदि फलों का प्रयोग करें
खिचड़ी, दलिया, दाल-रोटी हल्का भोजन लें
लगातार तेज-धूप गर्मी में काम न करें