महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुकेश ने केजरीवाल पर दक्षिण समूह और बीआरएस पार्टी के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है। सुकेश ने दावा किया कि केजरीवाल की तरफ से ही टीआरएस दफ्तर 15 करोड़ रुपये पहुंचाने की बात हुई थी। सुकेश ने कहा कि उसके पास वो चैट मौजूद हैं जिसमें अरविंद केजरीवाल के कहने पर टीआरएस दफ्तर में 15 करोड़ रुपये पहुंचाने की बात है।