फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : एसआरसीसी में श्रीराम ईको समिट आज होगी शुरू, मीडिया पार्टनर है अमर उजाला

Fri, 07 Apr 2023 11:43 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। दो दिन की इस समिट में करीब 3 हजार लोगों के उपस्थित होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
Shriram Eco Summit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज की इकोनॉमिक सोसायटी और एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंट्स के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रही ईको समिट शुक्रवार (आज) से शुरू होने जा रही है। दो दिवसीय इस समिट में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में हैं। श्रीराम इकोनॉमिक्स समिट-2023 के 12वें संस्करण का आयोजन कॉलेज परिसर में होगा। इसमें अर्थ जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। दो दिनों तक छात्रों को लाइव साक्षात्कार, लेक्चर, पैनल परिचर्चा सीरिज को देखने समझने का अवसर मिलेगा। इसका सीधा लाभ पीजी छात्रों को मिलेगा।

विज्ञापन


समिट के पहले हुए संस्करणों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, राकेश झुनझुनवाला, बिबेक देबरॉय, अनिल स्वरूप समेत हस्तियां अपनी राय रख चुके हैं। जबकि इस बार आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष देबाशीष मित्रा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सीएसईपी के अध्यक्ष व आरबीआई के पूर्व उप गवर्नर राकेश मोहन, डीएलएफ लिमिटेड के पूर्व सीईओ राजीव तलवार छात्रों से रूबरू होंगे। 

दो दिवसीय इस समिट में करीब 3 हजार लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजकों का मानना है कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सीखने को बढ़ावा देना और भविष्य की राह को आसान करना है। कॉलेज की इकोनॉमिक्स सोसायटी का मानना है कि इस समिट के माध्यम से छात्रों में भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की समझ विकसित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें