बाजार भाव से अधिक दाम पर करोड़ों रुपये की चीनी खरीदने के आरोपों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शुरू कर दी है। मंगलवार को मिली शिकायत प्राथमिक जांच में सही पाए जाने के बाद एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
मीणा ने कहा है कि सरकार की ओर से आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर यह शिकायत की गई है। तथ्यों को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।
एसीबी को मिली शिकायत के मुताबिक दिल्ली सरकार ने फरवरी 2015 से लेकर अब तक कुल 1.01 लाख क्विंटल चीनी खरीदी है। यह चीनी दो निजी कंपनियों सैनिक फूड प्राइवेट लिमिटेड से 3390 रुपये प्रति क्विंटल और फ्रोजन फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 3087 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी गई।