सुदीक्षा बनीं संत निरंकारी मिशन की प्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
निरंकारी सद्गुरु माता सविंदर हरदेव महाराज ने मंगलवार को अपनी बेटी सुदीक्षा को संत निरंकारी मिशन का निरंकारी सद्गुरु और आध्यात्मिक प्रमुख घोषित कर दिया।
उन्होंने सुदीक्षा को तिलक लगाकर खुद आसन पर बिठाया। साथ ही निरंकारी सद्गुरु की आध्यात्मिक शक्तियों का प्रतीक श्वेत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज ने कहा कि बाबा हरदेव महाराज की चाहत का बहुत कार्य अभी नहीं हो पाया है। सभी सुदीक्षा के मार्गदर्शन में उन कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
वहीं, निरंकारी सद्गुरु की जिम्मेदारियों को संभालने के बाद अपने प्रथम प्रवचन में सद्गुरु ने कहा कि उनमें कोई ऐसा गुण तो नहीं हैं लेकिन उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है।