फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदीक्षा प्रकरण: आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चा, बुलेट भी बरामद,  पुलिस कर रही जल्द खुलासे का दावा

Sat, 15 Aug 2020 09:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सुदीक्षा भाटी के घर पहुंची एसआईटी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में गत 10 अगस्त को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत हो गई थी। पुलिस मामले में अभी तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है, हालांकि सूत्रों की माने तो पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे एक बुलेट बाइक भी बरामद की गई है। लेकिन, पुलिस अभी तक वारदात में क्या हुआ और क्या नहीं हुआ इसे स्पष्ट नहीं कर रही है। पुलिस मामले का जल्द ही पटाक्षेप करने का दंभ भर रही है।

विज्ञापन


 गौरतलब है कि गत 10 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र के गांव डेरी स्केनर निवासी छात्रा सुदीक्षा भाटी अपने चचेरे भाई निगम भाटी के साथ बाइक से अपने ननिहाल जा रही थी। रास्ते में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरोरा मुस्तफाबाद के मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में सुदीक्षा की मौत हो गई।

मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया वारदात को सड़क दुर्घटना मान रही थी। लेकिन बाद में परिजनों द्वारा छेड़छाड़ के दौरान सड़क दुर्घटना होना बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन शुक्रवार देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर उनकी शिनाख्त भी नहीं कर पा रही थी। लेकिन शुक्रवार देर रात पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सूचना हाथ लगी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने सड़क दुर्घटना में वांछित बुलेट बाइक सवार दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। जिनके पास से पुलिस ने बाइक भी बरामद की है। हालांकि अधिकारी अभी मामले में स्पष्ट बयान जारी नहीं कर रहे हैं। 

काफी संख्या में लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के खुलासे के करीब है, जल्द ही आरोपियों को दबोच कर मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें