फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू होगी सब्सिडरी कंपनी की रजिस्ट्री!

Mon, 05 May 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की सब्सिडरी कंपनियों की रजिस्ट्री पर बना असमंजस जल्द ही खत्म हो सकता है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद निबंधन विभाग इनकी रजिस्ट्री करने पर राजी है।

रजिस्ट्री करने से पहले सब-रजिस्ट्रार गहनता से कागजात की जांच करेंगे, ताकि कोई कंपनी इसका अनुचित लाभ न उठा सके।

दरअसल, सब्सिडरी कंपनी को रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क से छूट है। इस छूट के लिए शर्त यह कि कंपनी का 90 फीसदी शेयर मूल कंपनी का हो।

साथ ही रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में पंजीकृत हो, लेकिन कुछ पैंरेंटल (मूल) कंपनियां इन दो शर्तों की आड़ में सब्सिडरी कंपनी के नाम पर गलत तरीके से स्टांप शुल्क में छूट लेने लगी थीं, जिससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन


इसके तहत पिछले कुछ समय से सब्सिडरी कंपनी की रजिस्ट्री भी बंद कर दी गई थी। प्राधिकरण के सीईओ रमा रमण, निबंधन विभाग के डीआईजी अरविंद सिंह चंदेल और एआईजी एसके सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस मसले पर चर्चा हुई और तय नियमों के आधार पर रजिस्ट्री करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें