अपने काम के चलते हमेशा दिल्ली के सीएम केजरीवाल के निशाने पर रहने वाले एलजी नजीब जंग अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर हैं।
वित्त मंत्री अरुण जेटली से लेकर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन तक को निशाना बनाने वाले स्वामी ने अपने ट्वीट में एलजी को केजरीवाल की तरह 420 करार दिया है।
सीएम केजरीवाल और एलजी के बीच छिड़ी जंग में कूदते हुए स्वामी ने अपने ट्वीट में नजीब जंग को धोखेबाज बता दिया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मेरे ख्याल से दिल्ली के एलजी नजीब जंग इतनी ऊंची पोस्ट के लिए काबिल नहीं है। वह केजरीवाल की तरह ही 420 हैं। हमें दिल्ली में एक संघी की जरूरत है।'
In my opinion, this LG of Delhi Mr. Jung is unsuited for this high post. He is another 420 like Kejri. We need a Sangh person in Delhi
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 30, 2016