फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सत्ता में आए तो गरीब परिवारों को मिलेंगे हर माह छह हजार रुपये

Thu, 28 Nov 2019 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुभाष चोपड़ा और शर्मिष्ठा मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार की ओर से की जा रहीं ताबड़तोड़ घोषणाओं के बीच कांग्रेस ने भी बड़ा दाव खेला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो हर गरीब परिवार को छह हजार रुपये प्रति माह न्याय योजना के तहत दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अपने इस एलान को मास्टर स्ट्रोक मान रही है। रणनीतिकारों का कहना है कि अगर आम लोगों के बीच योजना को सही तरीके से पहुंचाया जा सका तो कांग्रेस अपना खोया जनाधार पा सकती है। माना जा रहा है कि अनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे की काट के तौर पर भी कांग्रेस इस योजना इस्तेमाल करेगी।

बुधवार को दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से चांदनी चौक में आयोजित प्रियदर्शनी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आने पर राहुल गांधी की ओर से घोषित न्याय योजना को लागू किया जाएगा। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे के सभी परिवारों को प्रतिवर्ष 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


चोपड़ा ने कहा कि नोटबंदी योजना से कई लोगों कंगाल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और खराब अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार जिम्मेवार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने की। इस मौके पर पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें