फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चोपड़ा बोले, सोनिया, राहुल और प्रियंका के नाम पर वोट मांगेगी कांग्रेस 

Sat, 30 Nov 2019 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुभाष चोपड़ा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीएम पद के चेहरे के बगैर मैदान में उतरेगी। चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली का चुनाव सोनिया, राहुल और प्रियंका के नाम पर ही लड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस को उम्मीद है कि चुनाव में न्याय योजना पार्टी के लिए गेमचेंजर साबित होगी। इसके लिए बाकायदा कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों तक को इस योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने एलान किया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो न्याय योजना के तहत सभी गरीब परिवार को हर माह छह हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


चोपड़ा का कहना है कि आलाकमान ने उन्हें वरिष्ठ नेता मानते हुए ही प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है। अब उनका काम प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया, राहुल और प्रियंका के नाम पर ही चुनाव लड़ेगी। 

बाकी जो आदेश आलाकमान से आएगा, उसका पालन किया जाएगा। चोपड़ा ने बताया कि उनकी पार्टी का मकसद इस चुनाव में उसी कांग्रेस को लाने का है जो पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के जमाने की थी। 

इसलिए तय हुआ है कि दिल्ली का चुनाव कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता जमीन स्तर पर लड़ेंगे। घर- घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं और जल्द ही लांच होने वाले घोषणापत्र को लोगों को बताया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें