नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 117वें जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को गांव बरौला में मूर्ति स्थापित की जाएगी।
गांव के जूनियर हाईस्कूल में मूर्ति का अनावरण यूपी एग्रो के चेयरमैन नरेंद्र सिंह भाटी करेंगे। इस अवसर पर रागनी कलाकारों की ओर से प्रस्तुती दी जाएगी।
कार्यक्रम की जानकारी संयोजक पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख ब्लाक अशोक चौधरी और सुभाष बंसल ने दी है। कार्यक्रम सवेरे 10 बजे शुरू होगा।