फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उपनिरीक्षक को जान से मारने की धमकी, चाचा पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक को मोबाइल फोन पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक संकित तोंगड़ कानपुर कमिश्नरेट में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि गांव में चकरोड और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उनके चाचा नरेंद्र ने धमकी दी था। उन्होंने कहा कि रिकाॅर्डिंग पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। करीब दो माह पहले दी गई धमकी की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई थी। एसीपी ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें