23 सेकेंड के वायरल वीडियो में तीन युवतियां कार की डिग्गी में बैठी नजर आ रही हैं, जो डिग्गी को हाथ से पकड़े हुए हैं। उस कार के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस से इस संबंध में जानकारी की गई तो पुलिस ने बताया वीडियो सात मई का है। एसीपी वेव सिटी रवि कुमार सिंह का कहना है वीडियो की जांच की जा रही है। ट्रेस होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।