फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study: बाजरे वाला आहार शरीर में बढ़ा सकता है विटामिन B12 और D, एनसीआर में शोध के नतीजों का निष्कर्ष

Wed, 20 May 2026 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में नई स्टडी में सामने आया है कि बाजरे पर आधारित डाइट, यदि विटामिन और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स के साथ ली जाए, तो यह शरीर में विटामिन बी12, विटामिन डी और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। 
विज्ञापन
बाजरा अनाज - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोगों के बीच विटामिन और पोषक तत्वों की कमी लगातार बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है। दिल्ली में नई स्टडी में सामने आया है कि बाजरे पर आधारित डाइट, यदि विटामिन और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स के साथ ली जाए, तो यह शरीर में विटामिन बी12, विटामिन डी और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। 

विज्ञापन


यह अध्ययन यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन एंड फूड सेफ्टी में प्रकाशित हुआ है। इस शोध को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सीलिएक सोसाइटी ऑफ इंडिया और डॉ. डैंग्स लैब के शोधकर्ताओं ने मिलकर तैयार किया। यह शोध दिल्ली-एनसीआर स्थित नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड (एनएबी) में 18 से 45 वर्ष के वयस्कों पर किया गया।

अध्ययन का उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या बाजरे से भरपूर भोजन, विटामिन सप्लीमेंट्स के साथ लेने पर, अकेले सप्लीमेंट्स की तुलना में अधिक फायदा पहुंचा सकता है। रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड ट्रायल के तहत कुल 54 प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया।
विज्ञापन


एक समूह को केवल विटामिन डी, विटामिन बी12 और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स दिए गए, जबकि दूसरे समूह को इन्हीं सप्लीमेंट्स के साथ बाजरे पर आधारित भोजन भी दिया गया। यह अध्ययन 60 दिनों तक चला। शोध के नतीजों में पाया गया कि बाजरे वाली डाइट लेने वाले समूह विशेषकर महिलाओं में विटामिन बी12 और विटामिन डी के स्तर में अधिक सुधार देखने को मिला। 

अध्ययन के अनुसार, बाजरे वाला भोजन लेने वाले समूह में विटामिन बी12 का स्तर औसतन 302 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर तक बढ़ा, जबकि केवल सप्लीमेंट लेने वाले समूह में यह बढ़ोतरी 78 पिकोग्राम प्रति मिलीलीटर रही। महिलाओं में विटामिन डी के स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। इसके अलावा हीमोग्लोबिन का स्तर भी बेहतर पाया गया।

बाजरा फाइबर, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
शोधकर्ता चंद्रकांत एस पांडव ने बताया कि बाजरा फाइबर, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद करता है। पोषण विशेषज्ञ इशी खोसला ने बताया कि बाजरे को नियमित डाइट में शामिल करने से मोटापा और कई पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भोजन की मात्रा और समय का ध्यान रखना जरूरी है। एक अन्य शोधकर्ता कपिल यादव ने बताया कि विटामिन डी और बी12 के स्तर में सुधार का मुख्य कारण सप्लीमेंट्स थे, जबकि बाजरे से अतिरिक्त लाभ मिलने की संभावना दिखाई दी। उन्होंने माना कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इसके पीछे पुरुष प्रतिभागियों की कम संख्या को एक कारण माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें