फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने का विरोध करना छात्र को पड़ा भारी, चलती ट्रेन से बदमाशों ने फेंका

Fri, 21 Sep 2018 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kafiyaat train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाश ने हंसराज कॉलेज के एक छात्र को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। नीचे गिरने से छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया। घायलावस्था में उसे सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उसका एक पैर काटना पड़ा। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। घटना सब्जी मंडी स्टेशन के पास हुई।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को पुलिस को गुलाबी बाग के पास एक युवक के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। युवक का एक पैर पूरी तरह से खराब हो गया था। 

उसकी पहचान सोनीपत के दहिया कॉलोनी निवासी अमन कुमार (17) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पहुंचे उसके पिता सतीश ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेट के पास खड़े होकर मोबाइल चला रहा था।

एक सप्ताह बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अमन का बयान दर्ज कर लिया। अमन ने बताया कि वह हंसराज कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। वह रोज की तरह सोनीपत जाने के लिए 14 सितंबर को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन से पश्चिम एक्सप्रेस में सवार हुआ। 

वह गेट के पास खड़े होकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक बदमाश तेजी से उसके पास आया और मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने उसे धक्का दे दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। नीचे गिरने से उसका पैर ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें