फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: छात्रों ने देर रात एक बार फिर किया पुलिस मुख्यालय का घेराव  

Sat, 21 Dec 2019 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता कानून और जामिया के छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया समेत कई विश्वविद्यालयों के छात्र व प्रोफेसर शुक्रवार रात एक बार फिर पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


देर रात तक प्रदर्शनकारी छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही थी। छात्र दिल्ली गेट में शुक्रवार को हिरासत में लिए गए छात्रों व लोगों को रिहा करने व घायलों से मिलने देने की मांग कर रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया था। 

प्रदर्शनकारी छात्र शुक्रवार रात नौ बजे पुलिस मुख्यालय के सामने जुटने लगे थे। शुरू में 15 से 20 छात्र पहुंचे थे। बाद में छात्रों की संख्या बढ़ती गई। बताया जा रहा है कि जो छात्र इंडिया गेट पर पहुंचे तो वे रात के समय इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय की तरफ चल दिए। 
विज्ञापन


आईटीओ पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस मुख्यालय के सामने बैठ गए थे। हालांकि देर रात तक विकास मार्ग व आईटीओ पर ट्रैफिक सुचारु रूप से चल रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें