जेएनयू के छात्र हॉस्टल मैनुअल और बढ़ी हुई फीस को पूरी तरह से वापस लेने की मांग को लेकरलगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार रात भी छात्रों ने अपनी इसी मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में टॉर्च और मशाल जलाकर प्रदर्शन किया।
इसी बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा में भाग न लेने पर विश्वविद्यालय से बाहर (दाखिला रदद) करने की चेतावनी दी है।