फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अरविंदो कॉलेज के छात्रों ने विधानसभा का किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के अरविंदो कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। उन्होंने विधानसभा परिसर, सदन की कार्यवाही और विधायी प्रक्रिया को समझा तथा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से संवाद किया।
विज्ञापन

छात्रों को विधानसभा के इतिहास, लोकतांत्रिक परंपराओं और केंद्रीय विधान सभा से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दी गई। उन्होंने मुख्य कक्ष का अवलोकन किया। अध्यक्ष ने युवाओं को अपने अधिकारों व नागरिक कर्तव्यों को समझने की अपील की। छात्रों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए लोकतंत्र को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अनुभव साझा किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें