बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'याद करो कुर्बानी' विषय पर आधारित पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों को आजादी के सही मायने बताते हुए कहा कि हमें आजादी कैसे और कितनी कुर्बानियों के बाद मिली, यह नहीं भूलना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर कॉलेज में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित युवा कल्याण शाखा के निदेशक डॉ. केएल कौशिक, संयोजिका डॉ. पूनम आनंद व उप संयोजिका डॉ. शिल्पा गोयल ने कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कॉलेज के साहित्य, संगीत, नृत्य, फाइन आर्ट व नाटक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रेनू माहेश्वरी, ध्रुव भाटी, डॉ. ऊषा चौधरी, डॉ. प्रवीण गुप्ता, रेखा सेन आदि शामिल रहे।