फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छात्रों की नौवें दिन भी भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-उमेश और पार्थ की हालत बिगड़ने के बावजूद आंदोलन जारी रखने पर अडिग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ पदाधिकारियों के अलावा प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन(पीएसए) से जुड़े छात्र भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर 27 सितंबर से बैठे हुए है। डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद छात्र उमेश और पार्थ भूख हड़ताल पर अडिग है। जबकि अमन और चांद ने भूख हड़ताल को खत्म कर दिया है। छात्र हॉस्टल, लाइब्रेरी, पीएचडी दाखिले, कैंपस सुरक्षा, जीकैश, छात्र संघ पदाधिकारियों का निष्कासन वापस लेने और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीएसए ने प्रशासन से तत्काल छात्रों से बातचीत की मांग की है। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र उमेश को जांच के लिए एम्स रेफर किया गया। वहीं पार्थ को उल्टी होने के बाद डॉक्टरों ने अनशन खत्म कर एम्स या सफदरजंग अस्पताल जाने की सलाह दी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें