फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील खाकर आठ छात्र बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के करोलबाग स्थित सरकारी कॉलेज में सोमवार को मिड डे मील खाकर आठ बच्चे बीमार हो गए। पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इलाज के बाद सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में प्रसाद नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मध्य जिला के डीसीपी आलोक कुमार के अनुसार, पुलिस ने जांच के लिए बच्चों को खाने में दिए गए पूड़ी व छोले के नमूने को जब्त कर लिया है। बच्चे क्यों बीमार हुए, पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

खालसा कॉलेज के थे बच्चे

पुलिस के अनुसार, करोलबाग थाने के पास खालसा कॉलेज है। इसमें पहली कक्षा से स्नातक तक की पढ़ाई होती है। मंगलवार को बच्चों को मिड-डे मील में पूड़ी-छोले दिए गए थे।

खाना खाने के बाद एक के बाद एक आठ बच्चों ने अपने-अपने कक्षा के शिक्षकों को पेट में दर्ज होने व उल्टी की शिकायत की। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर आठ बच्चों को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां से सुबह साढ़े नौ बजे प्रसाद नगर थाना पुलिस को सूचना मिली। एहतियात के तौर पर डाक्टरों ने बच्चों को पांच-छह घंटे तक अस्पताल में रखकर उपचार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें