नुक्कड़ नाटक, एग्जीबिशन, क्विज, कविताएं और पोस्टर प्रतियोगिता हुई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने सोमवार को बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन पर वर्कशॉप की, जिसमें छात्रों, एक्सपर्ट्स और टीचर्स ने हिस्सा लिया। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने युवाओं की भूमिका को अहम बताते हुए प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज करने की बात कही। सस्टेनेबल दिल्ली के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण विभाग ने सोमवार को बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन पर एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की। इसमें 150 से अधिक छात्र, शिक्षक, पॉलिसी मेकर्स और पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के नुकसान पर नुक्कड़ नाटक और से नो टू प्लास्टिक्स एक्ट प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहना मिली। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक को खत्म करना साफ और बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। सरकार बैन, रीसाइक्लिंग और जागरूकता जैसे कदमों पर काम कर रही है, लेकिन इसमें समाज की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।