मानेसर स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में रविवार देर शाम फैशन डिजाइन विभाग के विद्यार्थियों ने फाइनल प्रोजेक्ट द ग्रेजुएशन डिजाइन कलेक्शन की प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रोजक्ट में विद्यार्थियों को उनके द्वारा बनाए गए डिजाइनर कपड़ों के डिजाइन की पेशकश की।
तीन साल की निचोड़ और अपनी मेहनत से बनाई डिजाइनिंग कपड़ों की पेशकश ने सबका मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने अपने डिजाइन किए गए कपड़ों को पहनकर कैटवॉक भी किया। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पीबी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
फैशन विभाग के विभागाध्यक्ष रिखिल नागपाल ने कहा कि विद्यार्थियों ने बहुत मेहनत की है। आने वाले समय में बॉलीवुड अदाकारा पायल रोहतगी विद्यार्थियों के बने डिजाइनर कपड़ों को आने वाले समय में रैंप पर कैटवॉक करती नजर आएंगी। इस मौके पर कई कंपनियों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।