नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में कॉमन एंट्रेस टेस्ट आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन के समय की गई गलती में छात्र अब सुधार नहीं कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार जिन प्रोग्राम में सीईटी के आधार पर दाखिला होता है उनकी आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल को ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में उन अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा। यदि किसी अभ्यर्थी से इन प्रोग्राम से संबंधित आवेदन में गलती हुई है, तो वह 2500 रुपये शुल्क के साथ दोबारा आवेदन कर सकता है। ब्यूरो