अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो मजदूर का भेष बनाकर निर्माणाधीन मकानों में घुसता था और वहां काम करने वाले मजदूरों का फोन चुरा लेता था। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच फोन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को एक निर्माणाधीन मकान में चोरी होने की शिकायत मिली थी।