फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में छात्रों ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां 

Fri, 13 Sep 2019 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीत के जश्न में... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। कई कॉलेजों के परिणाम बृहस्पतिवार को ही आए गए। जीते हुए उम्मीदवारों ने जमकर जश्र मनाया। 

विज्ञापन


इन दौरान जीते हुए उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने ट्रैफिक निमयों की धज्जियां उड़ाईं। जश्र में छात्र गाड़ी के बोनट व छत पर सफर करते हुए नजर आए। 

डीयू के कई कॉलेज के परिणाम बृहस्पतिवार को ही आ गए। किरोड़ीमल व रामजस कॉलेज के छात्र संघ के परिणाम आने के बाद जीते हुए उम्मीदवारों ने विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान जीते हुए छात्रों ने ट्रैफिक नियम तोड़े। जुलूस में काफी गाड़ियां थी। 

जुलूस के दौरान छात्र न केवल कार की छत पर बैठे, बल्कि कार की छत पर डांस करते हुए नजर आए। करीब सभी कारों के गेट खुले हुए थे। कार पर बोनट, छत व गेट जहां छात्रों को जगह मिली वहां बैठ गए या फिर खड़े हो गए। खास बात ये है कि जुलूस के दौरान स्थानीय थाना पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें