फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जिमनास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप में छात्रा को कांस्य

सार

नई दिल्ली के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार की एरोबिक्स टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता केरल में आयोजित हुई थी। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। पुष्प विहार स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की एरोबिक्स टीम की 11 छात्राओं ने ऑल एज ग्रुप एरोबिक जिमनास्टिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में कांस्य पदक हासिल किया है। यह चैंपियनशिप केरल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में केरल के सानिया नेहवाल स्काई कोर्ट में आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली से कुल 17 बच्चों ने भाग लिया था जिनमें से 11 छात्र एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार के थे। इनमें 7वीं और 8वीं कक्षा की श्रेया पोइट, पहल रखेजा, माही आरोड़ा, पर्णिका ढिंग्रा, समायरा अहलन, दिव्यांशी चोपड़ा, कृष्णा दहिया, काश्वी बलहारा है। इसके अलावा 4वीं और 6वीं कक्षा की जसमय कौर, अविष्का शर्मा और आराध्या वालिया शामिल थी। छात्रों को बधाई देते हुए विद्यालय समूह की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान ने कहा कि हमें अपनी छात्राओं पर गर्व हैं और वह बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें