फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने की छात्रा संग अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने किया बवाल

Sat, 27 Feb 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खोरीकलां में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोषी शिक्षक को पूछताछ के लिए ले गई। छात्रा के पिता की ओर से शिक्षक के विरुद्ध अश्लील हरकत करने की शिकायत खोरी पुलिस चौकी में दी गई है।

सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और दोषी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। भरतपुर (राजस्थान) के एक गांव का निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ खोरीकलां में किराये के मकान में रहता है और मिस्त्री का कार्य करता है।
विज्ञापन


 उसकी पुत्री खोरीकलां सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि 21 फरवरी की दोपहर 1:30 बजे प्राइमरी स्कूल का एक शिक्षक उसकी लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।

शिक्षक ने उसकी लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत की। विरोध करने व बच्ची के रोने पर शिक्षक ने जान से मारने व स्कूल से निकालने की घमकी दी। इस घटना के बाद उसकी बच्ची डर की वजह से स्कूल नहीं गई।
Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची ने स्कूल जाने से किया मना तो खुली पोल

दो दिन बाद उसने अपनी बच्ची से स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तो बच्ची ने सारी घटना बताई। इस घटना के बारे में पीड़ित ने गांव के लोगों को बताया।

उसी दिन गांव के लोग एकत्र होकर मुख्याध्यापक के पास पहुंचे और अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुख्याध्यापक ने कार्रवाई का आश्वासन दे दिया तो ग्रामीण लौट गए।

घटना के एक सप्ताह बाद भी जब आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई तो नाराज ग्रामीण व महिलाएं स्कूल पहुंच गए और दोषी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। आरोपी अध्यापक अवकाश पर था। पुलिस उसके घर पहुंची और अपने साथ चौकी ले गई।

आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बाद दोषी शिक्षक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होना अपने आप में बड़ा सवाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दोषी शिक्षक एक बार पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।

उक्त ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से प्राइमरी स्कूल के सभी अध्यापकों के तबादले व दोषी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तबादला नहीं होने पर नाराज ग्रमीणों ने स्कूल पर सोमवार को ताला जड़ने की धमकी भी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें