फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कहीं भी फंसे हों छात्र तो इस नंबर पर करें फोन, मिलेगी मदद

Fri, 03 Apr 2020 10:18 PM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
food distribution in lockdown - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉक डाउन घोषित होने के समय ही दिल्ली के जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को होस्टल खाली करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बाद भी मुखर्जी नगर और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों के फंस जाने की खबरें सामने आई हैं।

विज्ञापन


इन छात्रों को भोजन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। छात्र इस मोबाइल नंबर (8800868686) पर फोन कर किसी भी प्रकार की मदद प्राप्त कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नम्बर युवाओं की संस्था युवा (यूथ यूनाईटेड फॉर विज़न एंड एक्शन) ने शुरू की है। 

 

युवा के दिल्ली प्रदेश संयोजक रजनीश ने बताया कि अधिकांश छात्रों के सामने भोजन की समस्या खड़ी थी क्योंकि लॉकडॉउन के बाद हॉस्टल के कुक और अन्य कर्मचारी घर चले गए और खाना बनाने की सामग्री भी नहीं बची थी। ऐसे में जिन छात्रों को किसी प्रकार के मदद की जरूरत है, वे इस नम्बर पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों की मांग पर उन्हें भोजन, नाश्ता, पानी, दवाईयां, नगदी, राशन सामग्री और गैस के सिलेंडर जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें