फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Feb 2026 03:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार को छात्र के स्कूल में फेयरवेल का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद वह स्कूल से निकल रहा था। इसी दौरान आरोपी हमला कर भाग गया। पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगोलपुरी इलाके में सोमवार दोपहर सरकारी स्कूल के बाहर दसवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 15 साल के सुधांशु के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अज्ञात हमलावर ने स्कूल से निकलते ही छात्र के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके सिर में फंस गया। लोगों ने घायल छात्र को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुधांशु ओ ब्लॉक स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में पढ़ता था।

सोमवार को उसके स्कूल में फेयरवेल का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद वह स्कूल से निकल रहा था। इसी दौरान आरोपी हमला कर भाग गया। पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है। पुलिस स्कूल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें