फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसा: 55 गज में पांच मंजिल, सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं; अतिरिक्त मंजिलों ने बढ़ाया था खतरा

Tue, 08 Sep 2026 04:06 PM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली इमारत हादसे के बाद शुरुआती जांच में निर्माण और सुरक्षा इंतजामों में गंभीर खामियां सामने आई हैं। एमसीडी के अनुसार, 55 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी इस इमारत का कोई मंजूर बिल्डिंग प्लान नहीं था और बेसमेंट भी अनधिकृत था। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो साल पहले दो अतिरिक्त मंजिलें बनाई गई थीं।
विज्ञापन
दिल्ली इमारत हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्य निकेतन में रविवार को पांच मंजिला इमारत गिरने से सात लोगों की मौत के बाद हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर जांच तेज हो गई है। शुरुआती जांच में इमारत के निर्माण, बाद में किए गए बदलाव और सुरक्षा इंतजामों में गंभीर खामियां सामने आई हैं।

विज्ञापन

दिल्ली मोती बाग हादसा - फोटो : PTI
एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, करीब 55 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी इस इमारत का कोई मंजूर बिल्डिंग प्लान रिकॉर्ड में नहीं मिला है। बेसमेंट का निर्माण भी अनधिकृत बताया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत में करीब दो साल पहले दो अतिरिक्त मंजिलें बनाई गई थीं।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन मंजिलों का निर्माण कब हुआ और क्या इसके लिए किसी तरह की अनुमति ली गई थी। इमारत के बेसमेंट में पानी जमा होने और वहां काम चलने की बात भी सामने आई है। 

सत्य निकेतन में गिरे मकान का मलवा हटा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे रेंट एग्रीमेंट पर भी सवाल
सत्य निकेतन हादसे के बाद सोशल मीडिया पर छात्रों के पीजी रेंट एग्रीमेंट की एक प्रति वायरल हो रही है। इसमें तीन महीने की सिक्योरिटी और एक महीने का अग्रिम किराया लेने समेत कई शर्तें हैं। एग्रीमेंट में यह भी लिखा है कि अवधि पूरी होने से पहले कमरा छोड़ने पर सिक्योरिटी या फीस वापस नहीं होगी।
 
विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसा - फोटो : अमर उजाला
सबसे गंभीर शर्त वह है, जिसमें पीजी प्रशासन को छात्र के साथ होने वाली किसी दुर्घटना या जोखिम के लिए जिम्मेदार नहीं माना गया है। फर्नीचर या फिक्स्चर को नुकसान होने पर उसकी भरपाई सिक्योरिटी मनी से करने का प्रावधान भी है। हादसे के बाद ऐसे एकतरफा समझौतों की वैधता और छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें