-छात्र संगठनों ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला को लेकर उम्मीदवारों की मदद के लिए छात्र संगठन आगे आए हैं। जेएनयू के अलग-अलग छात्र संगठनों ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। साथ ही व्हाट्सअप ग्रुप भी संगठनों की ओर से बनाए गए हैं। जेएनयू के एबीवीपी, आइसा, एसएफआई संगठनों ने भाषा संबंधी कोर्सेज के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बता दें कि जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिला को लेकर ई-प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है। दाखिला सीयूईटी परीक्षा 2026 के आधार पर मिलेगा।