फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में स्कूल की छत से कूदा 9वीं का छात्र

Mon, 20 Oct 2014 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-नौ स्थित एक निजी स्कूल में सोमवार को नौवीं के छात्र ने स्कूल की छत से छलांग लगा दी। छात्र के गिरने की सूचना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने तुरंत गंभीर रुप से घायल छात्र को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि अभी तक छात्र के कूदने के पीछे के कारण पता नहीं चल पाए है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर नौ स्थित सिद्धेश्वर स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र हिमांशु सुबह स्कूल की दूसरी मंजिल पर चढ़ा। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद छात्र पढ़ाई में व्यस्त थे।

इतने में दूसरी मंजिल से अचानक नीचे छात्र के कूदने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के माहौल में स्कूल के शिक्षकों ने अन्य की मदद से उसे मेदांता अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


स्कूल में सामने आए मामले की सूचना पर तुरंत सेक्टर-10ए थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हिमांशु सरस्वती एंक्लेव में अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार को स्कूल में आने वह काफी गुमशुम दिखाई दे रहा था।

इस संबंध में पुलिस स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि, अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि हिमांशु खुद कूदा है या फिर उसे किसी ने धक्का दिया है?
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक स्कूल के छात्र और स्कूल प्रबंधन कुछ भी बता नहीं रहे है। वहीं, अस्पताल में दाखिल छात्र के पैर व हाथ की हड्डी टूट गई है उसे अभी तक होश नहीं आया है।

सेक्टर नौ चौकी एएसआई मोहम्मद शरीफ के मुताबिक पुलिस उसके होश आने का इंतजार कर रही है। किशोर के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें