बाहरी जिला के पश्चिम विहार इलाके में परीक्षा के डर से स्कूल से छुट्टी लेने के लिए गुरुवार को एक छात्र ने विशाल भारती पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। छात्र ने प्रिंसिपल को ई-मेल कर धमकी दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। पुलिस को स्कूल में कोई विस्फोट नहीं मिला। वहीं जिले की साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच कर ई-मेल भेजने वाले छात्र को पकड़ लिया है। पुलिस ने इस बाबत एक मामला दर्ज किया है और मामले की छानबीन कर रही है।