सीसीएसयू कैंपस में एक छात्रा 78 पेज की नकल के साथ पकड़ी गई है। छात्रा पूरी किताब फाड़कर ले गई थी। कक्ष निरीक्षक को शक हुआ तो उसकी तलाशी कराई गई।
एक के बाद एक 78 पेज नकल के निकले। छात्रा बुर्के में नकल छुपाकर लाई थी। छात्रा के खिलाफ यूएफएम (अनफेयर मींस) का मामला दर्ज कर दिया है।
इस वक्त कैंपस में सम सेमेस्टर एग्जाम चल रहे हैं। एमसीए बिल्डिंग को सेंटर बनाया गया है। शनिवार को दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।