फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, परिजनों का कार्रवाई से इनकार

Thu, 12 Sep 2019 10:57 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
छात्रा की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिरकर 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा सोसाइटी स्थित अपने फ्लैट की बालकोनी से नीचे पार्क में आकर गिरी। परिजन और आसपास के लोग छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, चेरी काउंटी सोसाइटी के फ्लैट में पीवी आर्य परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी आर्य 11 कक्षा की छात्रा थी। गुरुवार शाम वह बालकोनी में घूम रही थी। इस बीच खुशी अचानक नीचे पार्क में आ गिरी। गंभीर घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ के दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि खुशी गाजियाबाद के एक स्कूल में पढ़ती थी। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने मामले में किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें