फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली में 5वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 13 Nov 2019 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की 18 वर्षीय छात्रा की 5वी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हो गई। घटना 8 नवंबर की है। तब से अस्पताल में भर्ती छात्रा ने आज दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


घटना से कुछ देर पहले तक फरीदाबाद निवासी अनन्या गुप्ता अपनी मां के साथ संस्थान परिसर में बातचीत कर रही थी। शुरुआती जांच में छात्रा को सीढ़ियों से पांचवीं मंजिल पर जाते हुए देखा गया।

किशनगढ़ थाना पुलिस को छात्रा की मां सुनीता गुप्ता ने बताया कि 8 नवंबर को बेटी ने उन्हें संस्थान में बुलाया था। सुनीता सुबह 8 बजे संस्थान पहुंचीं और करीब 1 बजे तक उसके साथ रहीं। शाम करीब 5 बजे लेक्चरार हॉल कांप्लेक्स के पास तैनात गार्ड ने जोर की आवाज सुनी। 
विज्ञापन


उसने जाकर देखा तो अनन्या अचेतावस्था में जमीन पर पड़ी थी। उसे तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। सुनीता ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें