फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ई-रिक्शा की टक्कर से छात्रा की मौत, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए उपयाेगी
विज्ञापन

-पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में हुआ हादसा, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
-स्कूल की छुट्टी के बाद मां के साथ घर लौट रही थी मासूम, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
गाजीपुर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से मां के साथ घर लौट रही एक दस वर्षीय मासूम छात्रा को एक ई-रिक्शा ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। मासूम की पहचान प्रियांशी बिष्ट के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थी। प्रियांशी मयूर विहार फेज-3 स्थित निगम विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। बृहस्पतिवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद प्रियांशी अपनी मां पूजा बिष्ट के साथ पैदल घर लौट रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें