-बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 तक की राखी है मौजूद
पूर्वी दिल्ली। बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर भीम, बाल हनुमान, नटखट कान्हा वाली राखियां बाजार में सजीं हैं। रंगबिरंगी और चमकीली राखियों से बाजार की रौनक वापस लौट आई है। इस बार फैंसी राखियों के कई रेंज मौजूद हैं। इस बार दुकानदारों को अच्छे कारोबार की आस है। भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आ गया है। बाजार में राखी और उपहारों की दुकानें सजने लगी हैं। इसके साथ खरीदारों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा बाजार, मौजपूर मार्केट, सदर बाजार, भजनपुरा मार्केट, दुर्गापुरी चौक पर राखियों की दर्जनों स्टालें लग चुकी हैं। आकर्षक डिजाइनों में तरह-तरह की राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। संवाद