अमन विहार स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज की नौवीं मंजिल से गिरकर एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद यूपी निवासी पार्थ रावत (18) के रूप में हुई है। वह बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सोमवार को कॉलेज की नौवीं मंजिल से एक छात्र के गिरने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को घायल अवस्था में पास के अंबेडकर अस्पताल लेकर गई।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलेज में पूछताछ के दौरान पता चला कि पार्थ रावत ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज की 9 वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस उसके दोस्तों और परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।