हर्ष विहार इलाके में सोमवार सुबह दसवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त राजा (16) के रूप में हुई है। खून से लथपथ राजा का शव मंडोली जेल के पास बरामद हुआ।
शव के पास ही खून से सने हुए कुछ पत्थर भी बरामद हुए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी से पीट-पीटकर राजा की हत्या की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
लूटपाट समेत अन्य दृष्टिकोणों से हर्ष विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक राजा अपने परिवार के साथ आई-ब्लॉक, सुंदर नगरी में रहता था।