फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की बरामदगी न होने पर कोतवाली घेरी

Mon, 16 Feb 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत छात्रा की बरामदगी न होने से गुस्साए परिजनों ने रविवार को कालोनी के लोगों के साथ कोतवाली पर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस छात्रा को बरामद करने में लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने शीघ्र बरामदगी न होने पर अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है। दयापुरी कालोनी निवासी नगर के कन्या इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। 28 जनवरी को वह लापता हो गई थी।

जानकारी करने पर परिजनों को पता चला कि उसे सीकरी गांव निवासी युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इसके चलते 30 जनवरी को कोतवाली में छात्रा के परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


16 दिन बीतने के बाद भी छात्रा का सुराग नहीं लगने पर रविवार को कालोनी के लोगों के साथ परिजन कोतवाली पर पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है।

छात्रा के घरवालों का कहना है कि उसे अगवा किया गया है। युवक के परिजनों से पुलिस ने पूछताछ नहीं की। इसके अलावा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी करना भी गवारा नहीं समझा है।

हंगामे के दौरान महिलाआें एवं एक दरोगा के बीच नोकझाेंक भी हुई। एसएचओ ने मामला शांत कराया। इंसपेक्टर का कहना है कि नामजद युवक के भाई को हिरासत में लेकर छात्रा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें